छत्तीसगढ़

पत्नी से दोस्त करते रहे गैंगरेप, बाहर पति दे रहा था पहरा, लव मैरिज से हुई थी शादी, 11 लोगों पर मामला दर्ज

By Dinesh chourasiya

  • पत्नी से दोस्त करते रहे गैंगरेप, बाहर पति दे रहा था पहरा, लव मैरिज से हुई थी शादी, 11 लोगों पर मामला दर्ज
  • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 फरवरी 2023 में दूसरे समुदाय के युवक के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ससुराल में उनके साथ बदसलूकी की गई।

 

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में करीब एक माह पहले लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने अब अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने दोस्तों से गैंगरेप करवाया। शिकायत पर ससुराल वालों और दोस्तों समेत 11 के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर लिखी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 फरवरी 2023 में दूसरे समुदाय के युवक के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ससुराल में उनके साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। पीड़िता ने पुलिस को बुलाया। ससुराल वालों ने पुलिस के सामने माफी मांग ली और अपने साथ रखने को तैयार हो गए। उसके बाद वह मुरादाबाद लौट आई। मुरादाबाद में किराये का मकान लेकर पति के साथ रहने लगी।

 

आरोप है कि 22 मार्च को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पति दवा दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। कुछ वक्त बाद होश आने पर उन्होंने खुद को खेत में पाया। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि पति खेत के बाहर खड़ा था। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के पति और ससुराल वालों समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। नामजदों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button