
मंदिर के पुजारी पंडित के मुंह पर नाराज लोगों ने पोती कालिख.. पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया जुलूस जाने क्या हैं वजह ..
बेमेतरा। मंदिर में माता की मूर्ति खंडित होने और गर्भ गृह में गंदगी फैलाने से नाराज लोगों ने मंदिर के पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उसका जुलूस निकाला गया। लोगों का का कहना है कि, पुजारी तंत्र विद्या सीखता है। जिसके चलते मूर्ति को खंडित किया गया है। पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र का है।
को गर्भ गृह में बंद कर दिया। आरोप है कि उसी मानसिक रूप से कमजोर युवक ने माता की मूर्ति को खंडित किया। वहां गंदगी फैलाई। लोगों का कहना है कि पुजारी के कारण ही ये सब कुछ हुआ। सीसीटीवी कैमरे में युवक को ले जाते हुए पुजारी को देखा गया है।







अगले दिन शुक्रवार सुबह लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। तब पुजारी और युवक मंदिर के अंदर ही थे। माता की मूर्ति टूटी हुई थी। गर्भ गृह में गंदगी थी। माता का सामान बिखरा हुआ था। ये देखकर लोग भड़क गए। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने कालिख लाकर पंडित के चेहरे पर पोत दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
तब लोगों ने पुलिस से कहा कि इसको पैदल ही थाने तक लेकर चलिए। फिर पंडित का जुलूस निकालते हुए उसे थाने ले जाया गया। और मानिसक रूप से कमजोर युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने कहा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत की गई है। हम इसी आधार पर कार्रवाई करेंगे। पुजारी से भी पूछताछ की जा रही है।











