छत्तीसगढ़

उठाईगिरी का शिकार हुआ SECL के रिटायर्ड कर्मचारी, गाड़ी की डिक्की से लाखों रूपये पार, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पेंड्रा गौरेला मारवाही। CRIME NEWS : जिले से बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। यहां पेंड्रा में बेखौफ बदमाशों ने रिटायर्ड SECL कर्मचारी अपने गाड़ी के डिक्की में रखें 1 लाख रुपयों की चोरी हो गई। ये पुरा मामला मारवाही थाना इलाके के आमाडाड SBI बैंक के बहार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उठाईगिरी का ये मामला थाने की कुछ ही दूरी पर हुआ है।

 

बता दें कि देवरीडाड सड़क टोला निवासी SECLके रिटायर्ड कर्मचारी बिरसाय अपने बेटे के शादी के लिये रकम लेने बेटे के साथ एसबीआई बैंक पहुँचा था। जहाँ से रुपये निकलने के बाद बैंक से बहार आया और 1 लाख रुपये को बाइक के डिक्की में रखकर लॉक कर दिया। जिसके बाद पास बुक में एंट्री करवाने बैंक के अंदर चला गया। जहाँ वापस आकर देखा तो डिक्की का लॉक टूटा हुआ था। और उसमें रखे रुपये भी गायब थे। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरु कर दी है। वहीं उठाईगिरी करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Back to top button