छत्तीसगढ़

गांवों के तालाबों को भरने गंगरेल बांध से छोड़ा पानी

तार्रीभरदा. तालाब को भरने गंगरेल जलाशय से नहर में छोड़ा गया पानी। - Dainik Bhaskar

गंगरेल बांध से गुरूर ब्लॉक के गांवों में निस्तारी के लिए पानी छोड़ दिया गया है। जो महानदी मुख्य प्रदायक नहर के माध्यम से होकर गांवों के तालाबों में पहुंच रहा है। ब्लॉक के ग्राम छेड़िया, भरदा, कोलिहामार, धनोरा, रमतरा, भोथली, पेंवरो, तार्री, डढारी, कोचेरा सहित अन्य गांव में जल स्तर गिरने के कारण तालाब पूरी तरह से सूख चुका है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप, ट्यूबवेल सहित अन्य जल स्रोत का भी जलस्तर गिर गया है। जल संसाधन विभाग गुरूर के एसडीओ आईके बंजारे ने बताया कि गंगरेल से 400 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। जिसमें 300 क्यूसेक पानी भिलाई स्टील प्लांट व 100 क्यूसेक पानी ग्राम भोथली, डढारी, नवागांव, कनेरी सहित अन्य शाखाओं के माध्यम से गांवों के तालाबों में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button