छत्तीसगढ़

अन्तिम मौका: प्रधानमंत्री आवास योजना में आशियाना के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए कल अंतिम दिन

दुर्ग/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 2300 से अधिक स्लम / गैर स्लम में किराये के आवास गृह में निवासरत लोगो ने आवेदन पत्र प्राप्त किया। कल 22.07.2022 दिन शुक्रवार को आवेदन पत्र जारी करने की अंतिम तिथि है। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिशन (शहरी) के स्लम / गैर स्लम मे किराये के आवास गृह में निवासरत पात्र हितग्राहियों के लिए मोर मकान – मोर आस योजना अंतर्गत आवेदन पत्र मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय उरला, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, बोरसी, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय आदित्य नगर तथा गौरव पथ स्थित नगर पालिक निगम दुर्ग के मुख्य कार्यालय से कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।

150 से अधिक लोगो ने आवेदन पत्र के साथ दस्तावेज संलग्न करते हुए जमा किया है।संपूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि दिनांक 18 जुलाई 2022 से लेकर 29 जुलाई 2022 तक तय की गई है। अब मात्र एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। आवेदन पत्र क्रय किये हुए 2300 से अधिक लोगो से अपील है कि दिनांक 29.07.2022 तक उपरोक्त कार्यालयों में समस्त वांछित अनिवार्य दस्तावेज संलग्न करते हुए अपना आवेदन पत्र जमा में करें एवं पावती अवश्य प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button