
विशेष सम्मिलन में दोनों विषय पर बहुमत से संकल्प पारित
दुर्ग/ पालिक निगम में आज खालसा स्कूल कांफ्रेंस हॉल में विशेष सम्मिलन का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के संबंध में नगर निगम क्षेत्र के पात्र 161 हितग्राहियों की सूची को बहुमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता निगम सभापति राजेश यादव ने किया पूर्व निर्धारित समयानुसार निगम द्वारा प्रमुख रूप से दोनों विषयों पर चर्चा उपरांत बहुमत से प्रस्ताव पारित करके छत्तीसगढ़ शासन को भेज जाने हेतु विशेष सम्मेलन का आयोजन आज किया गया था सम्मेलन में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं समस्त एमआईसी सदस्य और निगम के सभी पार्षदगण, एल्डरमैन उपस्थित रहे सम्मेलन निर्धारित समय अपरान्ह 3:00 बजे शुरू हुई







जो एजेंडा के पठन के पश्चात सभापति द्वारा विषयो में चर्चा उपरांत बहुमत से दोनों प्रस्ताव को पारित कर दिया गया उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्वांटिफाइबल डाटा आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के के निर्देश पर राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक एवं कमजोर लोगों के सर्वेक्षण एवं डाटा संग्रहण निगम क्षेत्र में किया गया था।
उक्त संग्रहण सूची को निगम के एमआईसी की बैठक में संकल्प पारित कर अनुमोदन हेतु सामान्य सभा में प्रस्तुत किया गया।इसी प्रकार दूसरे नबंर के एजेंडा जिसमे नगर निगम क्षेत्र में निवासरत हितग्राहियों जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति जनजाति के हितग्राही शामिल है।विभाग द्वारा 161 हितग्राहियो की सूची को एमआईसी की बैठक में संकल्प पारित कर विशेष सामान्य सभा में अनुमोदन हेतु किया गया था।जिसे आज विशेष सम्मेलन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था
जिसे सभापति श्री यादव द्वारा महापौर श्री बाकलीवाल व उपस्थित पार्षदों के बीच पठन किया गया पठन के समय विपक्ष के पार्षदों के द्वारा विरोध स्वरूप सभापति के आसन के सामने इकठ्ठा होकर सम्मिलन आयोजित करने का विरोध किया जा रहा था। सभापति द्वारा इस दौरान कई बार विपक्ष के पार्षदों को आने स्थल पर बैठकर अपना पक्ष रखने हेतु निवेदन किया गया किंतु विपक्ष द्वारा सभापति के निवेदन को अन सुना कर विरोध व्यक्त किया गया।




अंततः सभापति द्वारा दोनों विषयो पर मत विभाजन कराकर बहुमत से प्रस्ताव पारित किया गया।विशेष सामान्य सभा मे मौजूद आयुक्त प्रकाश सर्वे,अब्दुल गनी,ऋषभ जैन,संजय कोहले,जमुना साहू,हामिद खोखर,सत्यवती वर्मा,अनूप चंदनिया, मनदीप सिंह भाटिया,शंकर ठाकुर,मदन जैन,पार्षद नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,राजकुमार नारायणी,नीता जैन,शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह,मीना सिंह,देवनारायण चंद्राकर, बृजेश भारद्वाज,सहित अन्य पार्षदगण,एल्डरमेनो के अलावा अधिकारीगण मौजूद थे।







