छत्तीसगढ़

CG NEWS : CG हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को कल राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

CG NEWS : CG हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को कल राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

प्रबंधक संपादक दिनेश चौरसिया

 

रायपुर : CG NEWS : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कल 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (CG High Court) बिलासपुर के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा (Ramesh Sinha) को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।

 

 

 

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया है। उन्होंने 8 सितंबर 1990 को एक वकील के रूप में कार्य शुरू किया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल और आपराधिक मामलों की प्रैक्टिस की। जस्टिस सिन्हा को 21 नवंबर 2011 में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 6 अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस समय वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।

Related Articles

Back to top button