छत्तीसगढ़

संगठन में दायित्व के लिए दया ने माना प्रदेश अध्यक्ष साव का आभार, मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा, बजट के दिन शहर सरकार को घेरने बनाई रणनीति से कराया अवगत*

  1. *संगठन में दायित्व के लिए दया ने माना प्रदेश अध्यक्ष साव का आभार, मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा, बजट के दिन शहर सरकार को घेरने बनाई रणनीति से कराया अवगत*।
  2.  प्रबंधक संपादक दिनेश चौरसिया

*भिलाई।* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने शिष्टाचार भेंट-मुलाकात की। इस मुलाकात में दया सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव का आशीर्वाद मांगा और संगठन में दिए दायित्व के लिए आभार माना और कहा कि वे आने वाले दिनों में लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बेहतर काम करते रहेंगे। दया सिंह ने साव को बताया है कि आने वाले 31 मार्च को भिलाई शहर का बजट पेश होने वाला है। उस बजट में भाजपा पार्षदों की क्या रणनीति होगी? कैसे कांग्रेस की शहर सरकार को घेरा जाएगा‌? इन तमाम विषयों पर चर्चा हुई है। दया सिंह ने कहा कि कांग्रेस की शहर सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। जिन वार्डों में भाजपा पार्षद है, वहां काम नहीं के बराबर हो रहा है। जबकि, कांग्रेस समर्थित वार्डों में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दया ने सेक्टर-7 ग्राउंड में हुए भ्रष्टाचार के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी है। इस विषय को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा और कांग्रेस की सरकार के खिलाफ मुद्दा बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button