
राष्ट्रीय
राहुल गांधी को एक और झटका, अब खाली करना होगा घर भी, नोटिस जारी
राहुल गांधी को एक और झटका, अब खाली करना होगा घर भी, नोटिस जारी
प्रबंधक संपादक दिनेश चौरसिया आराधना न्यूज़
नई दिल्लीः सांसदी जाने के बाद अब राहुल गांधी को एक और झटका लगा है। अब उन्हें सरकारी बंगला भी खाली करना होगा। लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद हाउस कमेटी ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे थे। अब इसे 30 दिन में सरकारी बंगला खाली करना होगा।







बता दें कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी।












