
भिलाई के कैंप 02 में दहेज प्रताड़ना केस में 6 आरोपी गिरिफ्तार 10 दिन पहले नवविवाहिता आग में झुलसी, थी
“भिलाई के कैंप 02 में दहेज प्रताड़ना केस में 6 आरोपी गिरिफ्तार 10 दिन पहले नवविवाहिता आग में झुलसी, थी
By DINESH CHOURASIYA







भिलाई। भिलाई में कुछ दिनों पहले देहज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती कथित तौर पर खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर देती है। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाती है।
दरहसल, सरगुजा जिले के अंबिकापुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसने सामाजिक रीति रिवाज से अपनी बेटी पूनम गुप्ता का विवाह 17 अप्रैल 2022 को भिलाई निवासी अनिल गुप्ता से की थी। गरीब होने के चलते उसने बेटी का विवाह सम्मेलन में कराया था। शादी के बाद जब उसकी बेटी ससुराल आई तो आते ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पूनम के साथ सुराल वाले मारपीट भी करते थे, लेकिन उसने अपनी तकलीफ अपने माता पिता को नहीं बताया। इसी बीच 1 फरवरी 2023 को उसने बेटी को जन्म दिया।
बेटी पैदा




होनेपर ससुराल वाले आग बबूला हो गए। सास शैल कुमारी, ससुर उमा शंकर गुप्ता और पति अनिल, जेठ संजय, जेठानी शामली और ननद ज्योति उसे बेटी पैदा की हो करके प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट तक की। 15 मार्च 2023 को रात 2.30 बजे पूनम की सास ने अशोक कुमार को बताया कि उनकी बेटी ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली है। सूचना मिलते ही पूरा परिवार भिलाई पहुंचा। उसे इलाज के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पूनम ने इलाज के दौरान 23 मार्च को दम तोड़ दिया। पूनम गुप्ता के परिवार वालों ने छावनी थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई छावनी थाना ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया
आरोपी के नाम इस प्रकार हैं
अनिल कुमार गुप्ता (पति)
श्रीमती शैल कुमारी। (सास )
गुप्ता उमाशंकर गुप्ता। (ससुर)
संजय कुमार गुप्ता ( जेठ)
श्रीमती शालिनी गुप्ता। ( जेठानी)
ज्योति गुप्ता। (ननद ).
महात्मा गांधी नगर कैंप 2 थाना छावनी भिलाई के निवासी हैं







