छत्तीसगढ़

पूर्व CM डॉ. रमन सिंह से उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने की मुलाकात, शिष्टाचार भेंट में मांगा आशीर्वाद, संगठन में दिए दायित्व के लिए माना आभार*

Edit by Dinesh chourasiya

*पूर्व CM Dr. रमन सिंह से उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने की मुलाकात, शिष्टाचार भेंट में मांगा आशीर्वाद, संगठन में दिए दायित्व के लिए माना आभार*

भिलाई। भाजपा पार्षद दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात की और इसमें शिष्टाचार भेंट में डॉ रमन सिंह का आभार माना कि उन्होंने संगठन में उप नेता प्रतिपक्ष और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रचार प्रसार मंत्री का जिम्मा दिया है। इसके लिए डॉक्टर रमन सिंह का आभार माना और संगठन में बेहतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद मांगा।

दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को बताया कि आने वाली 31 मार्च को नगर निगम भिलाई का बजट पेश होना है। और हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस की शहर सरकार बजट में भेदभाव कर रही है। इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को अवगत कराया और प्रदेश स्तर तक इस मामले को लेकर उठाने की मांग की है। कांग्रेस की सरकार समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है लगातार भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस की शहर सरकार को घेरने का काम किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को अवगत कराया। जय भाजपा, तय भाजपा l

Related Articles

Back to top button