छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING : राजधानी में अमृतपाल के समर्थन करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कल निकाली गई थी रैली

RAIPUR BREAKING : राजधानी में अमृतपाल के समर्थन करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कल निकाली गई थी रैली

 

 

 

 

रायपुर। RAIPUR BREAKING : बुधवार को सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली गई थी। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

दरअसल पुलिस को अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाले जाने की सुचना मिली थी, लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्देनज़र पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज और रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये विडियों बाईट का का अवलोकन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

बता दें कि दिलेर सिंह रंधावा निवासी श्यामनगर तेलीबांधा समेत सिख समाज के 50-60 लोगों द्वारा तेलीबांधा गुरुद्वारा से पंचशील नगर तक बिना किसी अनुमति के आज शाम रैली निकाली गई थी। पंजाब में अमृतपाल सिंह के विरुद्ध हो रही कार्यवाही के विरोध में बिना किसी पूर्व सूचना के निकाली गई इस रैली के संबंध में थाना सिविल लाइंस द्वारा आयोजक को नोटिस जारी कर आज सुबह 11 बजे तक जवाब देने निर्देशित किया गया था। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी-

01. दिलेर सिंह रंधावा पिता अवतार सिंह उम्र 46 साल निवासी गुरूद्वारे के पीछे श्यामनगर तेलीबांधा रायपुर।

 

 

02. मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू पिता बलबीर सिंह उम्र 40 साल निवासी गुरूद्वारा के पास हीरापुर कबीरनगर रायपुर।

 

 

03. हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा पिता महेन्दर सिंह उम्र 44 साल निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।

Related Articles

Back to top button