
राम राज परिवार द्वारा निकाली गई श्रीराम की विशाल शोभायात्रा, महासचिव होरा ने किया स्वागत
रायपुर : RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में आज राम राज परिवार द्वारा भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई. ये शोभायात्रा बुढ़ापरा से निकाली गई. इसका जगह स्वागत हुआ.




सप्रे शाला के बाहर लगे मंच में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ महासचिव और यूनियन क्लब अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इससे पहले हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर सबके ख़ुशहाली के लिए आशीर्वाद माँगा। इस मौके उन्होंने रामराज परिवार के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा की कल से नवरात्र का पर्व प्रारंभ हो रहा है राजधानी के साथ पूरा देश देवी दुर्गा के नव रूपों की अराधना करेंगे इससे पहले राम राज परिवार ने शोभायात्रा निकालकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन के लिए वे सभी को बधाई देते है, इसके साथ ही वे देवी दुर्गा और भगवान श्री राम से सबकी ख़ुशहाली की कामना करते हैं।
विदित हैं कि, राम राज परिवार द्वारा बुढ़ापरा से कोतवाली सदर और शक्ति बजार होते हुए निकाली गईं। शोभायात्रा जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा. वहीँ महाराष्ट्र से आई टीम ने ढोल बजाकर माहौल को लगातार भक्ति बना दिया।














