
एक करोड़ से अधिक का गबन, अपने और पत्नी के खाते में पैसे किए ट्रांसफर, निलंबित
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) जिले से बड़ी खबर है. इंदौर कलेक्टर कार्यालय में एक करोड़ से अधिक का गबन हुआ है. इस मामले में कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी मिलाप चौहान (milap chauhan) को निलंबित कर दिया है. कलेक्टर की लेखा शाखा में सभी अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन जारी करने का जिम्मा दिया था. लेकिन सरकारी राशि को अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर लिया. इसलिए कलेक्टर ने मिलाप चौहान को निलंबित कर दिया और जांच के बाद खिलाफ एफआईआर होगी.
इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. (Indore Collector Dr. Ilaiyaraaja T) ने कहा कि क्लर्क अकाउंट ब्रान्च में तैनात था और तीन वित्त वर्ष में उसने एक करोड़ से अधिक की राशि अपनी पत्नी के अकाउंट में भेज दिए थे. क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.







उन्होंने कहा कि आरोपी को सस्पेंड करने के बाद एक कमिटी का गठन किया गया है. इसके जरिए गबन की पूरी जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि गबन की राशि भी उससे वसूली जाएगी. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.






