
दुर्ग जिले के मृत्यु जन्य सड़क दुर्घटना स्थलों का कलेक्टर, दुर्ग-भिलाई निगम आयुक्त, एसडीएम, आरटीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने 5 घंटे तक किया निरीक्षण
भिलाई। यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.03.2023 को जिला दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, के निर्देशानुसार सतीष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार, भिलाई निगम आयुक्त आईएएस रोहित व्यास,दुर्ग एसडीएम आईएएस लक्ष्मण तिवारी, आरटीओ अनुभव शर्मा, लोक निर्माण विभाग ई.ई अशोक श्रीवास, एन.एच. एस. डी.ओ एवं नगर निगम के अधिकारीयों ने बढ़ते दुर्घटना को देखते हुए शहरों के मुख्य सडको एवं दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का करीब पांच घंटे तक निरीक्षण किया।
जिला दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा द्वारा दुर्ग इन्द्रा मार्केट में मरचुरी के पास बहोत से अवैध कब्जा कर दुकान संचालन कर रहे जिन्हें वहां से अन्यत्र जगाह स्थानांतरण करने हेतु हिदायत दी गई, एवं कातुल बोर्ड के पास स्थित बोगदा पुलिया के साईड से सर्विस लेन बनाने हेतु लोक निर्माण विभाग को समय सीमा मे कार्य करने हेतु कहा गया, जुनवानी चौक से चिखली चौक तक डिवाईडर निर्माण किया जाना है।







अवंतीबाई चौक से गदा चौक तक रोड़ चौडीकरण कर डिवाईडर का निर्माण करने हेतु निर्देश दिये गए, राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.- 53 स्थित कोसानाला टोल प्लाजा को हटाने हिदायत दिया गया तथा शिवनाथ नदी पुल पर डिवाईडर निर्माण किया जाना है। कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग को कार्य सौपे गये कार्य को जल्द कार्य सुरू कर अवगत कराने को कहा गया।







