
Sawan 2022: गजकेसरी योग में आया सावन का पहला सोमवार, 5 राशियों के आए अच्छे दिन
जब किसी राशि में गुरू और चंद्रमा एकसाथ होते हैं तो गजकेसरी योग बनता है. 18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही गजकेसरी योग बनेगा. गजकेसरी योग में भगवान शिव की उपासना बहुत ही फलदायी मानी जाती है. आइए जानते हैं के सावन के पहले सोमवार पर बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए शुभ है.
आज सावन का पहला सोमवार है और इस शुभ अवसर पर एक बेहद शुभ योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषियों का कहना है कि सावन के पहले सोमवार मीन राशि में गजकेसरी योग बन रहा है. जब किसी राशि में गुरू और चंद्रमा एकसाथ होते हैं तो गजकेसरी योग बनता है. 18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही गजकेसरी योग बनेगा. गजकेसरी योग में भगवान शिव की उपासना बहुत ही फलदायी मानी जाती है. आइए जानते हैं के सावन के पहले सोमवार पर बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए शुभ है.







वृष– गजकेसरी योग बनते ही वृष राशि वाले कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर लाभ प्राप्त होगा. परिवार में शुभ और मंगल कार्यों के योग बनेंगे. कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. घर, मकान या वाहन से जुड़े कार्य संपन्न हो सकते हैं.
कर्क– करियर में सुधार होगा. नए काम की शुरुआत और संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं. भगवान शिव की उपासना घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. संतान पक्ष से शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती है. छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.











