CRIMEदेश-विदेश

सड़क पर चलती महिलाओं-लड़कियों में ‘सीरियल किसर’ का खौफ! वो अचानक आता है और चूमकर हो जाता है फरार

बिहार के जमुई में सड़क पर चलने वाली महिलाओं और लड़कियों को एक डर सता रहा है। यह डर उस ‘सीरियल किसर’ का है, जिसने आतंक मचा रहा है। यह ‘सीरियल किसर’ जैसे सड़क पर अंजान महिलाओं और लड़कियों को देखता है, चूमकर फरार हो जाता है।

बिहार की जमुई पुलिस ‘सीरियल किसर’ की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जब एक महिला सदर अस्पताल परिसर के अंदर सेल फोन पर बात कर रही थी और ‘सीरियल किसर’ पीछे से आया, उसे जबरन चूमा और फरार हो गया।

घटना से जिले में सनसनी फैल गई है। कुछ अन्य लड़कियां भी कथित तौर पर इस तरह की घटना की शिकार हुई थीं। जिला पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। नगर थाने में महिला की अस्मिता भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button