छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : राजधानी के वीआईपी रोड में बड़ा हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त 

 

 

 

 

 

 रायपुर। RAIPUR NEWS : एयरपोर्ट सड़क पर उस वक्त हादसा हो गया जब सड़क के पास गाय रोड क्रास कर रही थी, मामला रायपुर के वीआईपी रोड का है। जहां एयरपोर्ट से नवा रायपुर जाने वाली सड़क के पास यह गंभीर हादसा हुआ है। जिसमें कार सवार बाल बाल बचे है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सड़क पार कर रही गाय को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है, जिसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल है।

 

 

 

 

हम आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा गौ रक्षा के लिए कई योजनाएं निकाली गई है, मगर लापरवाही देखिए कि गाय सड़क पर ही पाई जाती है। एक तरफ राज्य सरकार नरवा, गरवा, घुरवा, बारी, गोधन न्याय योजना जैसी योजना लाकर लोगों को लाभान्वित कर रही है, मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। जहां राज्य सरकार के काबिल अफसर केवल कुर्सी सेकने में लगे हुए हैं, जिसका नतीजा है कि यहां योजनाएं मतिया पलित हो रही है, राज्य सरकार ने तो प्रदेशवासियों को सौगात दे रखी है मगर जो अधिकारी है वह केवल और केवल अपनी कुर्सी सेक रहे हैं और योजनाओं की मतिया पलित करा रहे हैं, जिसका नतीजा है कि सड़क हादसे ज्यादातर गायों की वजह से हो रही है, क्योंकि गाय गौठान से ज्यादा तो सड़कों पर पाए जाते हैं। यह एक और हादसा इसका जीता जागता प्रमाण है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button