छत्तीसगढ़

सुने मकान में महिला के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

 

गरियाबंद।जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर ग्राम केशोडार के एक सुने घर मे महिला का शव मिला घटना की जानकारी मिलते ही सीटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचकर जांच में जुटी हुई  है।घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केशोडार के दर्रापरा निवासी परसन सोरी पिता देशिराम सोरी के द्वारा एक माह पूर्व ग्राम मोहेरा से एक विधवा महिला को विवाह कर लाया था ,जो शनिवार को अपनी माँ के घर केशोडार आया और सोमवार तक अपनी माँ के घर केशोडर में ही रूक गया उस दौरान उसकी माँ घर मे नही थी।लेकिन सोमवार से परसन सोरी भी घर से लापता था ,उसी दौरान पड़ोसियों को बुधवार के सुबह घर से बदबू आया तब इसकी जानकारी सिटी कोतवाली में दिया ।जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर एसआई टीकाराम ध्रुव प्रह्ललाद थानापती रवि सोनवानी और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँचलर जांच में जुटी हुई है ।

Related Articles

Back to top button