छत्तीसगढ़

चैतीचांद, रामनवमी तथा महावीर जयंती पर भिलाई निगम क्षेत्र में बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें, निर्देश जारी

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार को, 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार तथा 4 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। भिलाई निगम ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन करने कहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र, चैतीचांद दिनांक 23 मार्च, रामनवमी दिनांक 30 मार्च तथा महावीर जयंती दिनांक 4 अप्रैल के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button