
छत्तीसगढ़
CG BREAKING : मंत्री मोहम्मद अकबर की मां का निधन, सीएम बघेल ने जताया गहरा शोक
रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की मां फैमुननिशा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को रायपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर गहरा शोक जताया है।




सीएम ने ट्वीट कर लिखा – कैबिनेट में साथी मंत्री मोहम्मद अकबर जी को मातृ शोक का समाचार दुखद, माँ का जाना कभी न भरने वाला शून्य होता है, ईश्वर माता जी की आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे।















