
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में स्कूलों के बाद आंगनबाड़ी का भी बदला समय, अब महज इतने घंटे ही खुलेंगे केंद्र, निर्देश जारी
By Dinesh chourasiya







CG 🗞️ पीछले दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने जिले के कलेक्टरों को निर्देशित किया था की बढ़ते गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय की समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर इनमे बदलाव भी किया जाए। कलेक्टरों के निर्देश पर जिलों के शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया था। धूप और तेज गर्मीं के मद्देनजर राजधानी के स्कूलों के टाइमिंग में भी परिवर्तन किया गया था।
वही अब ऐसा ही निर्देश शासन ने प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए भी जारी किया हैं। निर्देश के मुताबिक़ आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।











