छत्तीसगढ़

बोरवेल में गिरा एक और मासूम: खेलते-खेलते खुले बोरवेल में जा गिरा मासूम…शुरु की गई ऑक्सीजन की सप्लाई,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 10 साल का राहुल साहू 80 फ़ीट के बोरवेल में गिर गया था जिसे 110 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाया जा सका था। अब इसके बाद एक और ऐसी ही घटना मध्यप्रदेश में हुई थी जहां 5 घंटे में बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया था। लगातार घटनाओं के बाद भी न बोर करवाने वाले सुधर रहे और न ही प्रशासन इस पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

अब एमपी के ही विदिशा में एक और मासूम बोरवेल में गिर गया है जिसके बाद प्रशासन ने फ़ौरन बच्चे को बचाना शुरु कर दिया है। मासूम का नाम लोकेश बताया जा रहा है। विदिशा के लटेरी के खेरखेड़ी में ये घटना हुई है। बोरवेल के आस पास में JCB की मदद से खुदाई कर उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीँ बच्चे को तत्काल ऑक्सीजन सप्लाई देनी शुरु कर दी गई है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button