छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : लाखों के इनामी नक्सलियों के साथ 4 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में थे शामिल 

 

 

 

 

 

सुकमा : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है, इस दौरान जवानों ने एक लाख के इनामी समेत चार नक्सलियो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी नक्सली से पूछताछ की गई और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, नक्सलियो की मौजूदगी की सूचना मिलते ही तोड़ामरका व एलमगुंडा इलाके की सर्चिंग करने जवानों की संयुक्त टीम निकली। इस दौरान तोड़ामरका के जंगल मे घेराबंदी कर तीन नक्सलियो को पकड़ने में सफलता मिली।

 

 

पूछताछ करने पर बारसे पोज्ज़ा के रूप में बताई जिस पर एक लाख का इनाम घोषित है। पोडियम देवे पिता गंगा, सोढ़ी भीमा पिता हूंगा मिलिशिया सदस्य के रूप में बताई। साथ ही आरोपियों ने कसालपाड घटना में शामिल होना बताया है।

 

 

 

 

वहीँ पिडमेल में सर्चिंग पर गए सुरक्षा बल के जवानों ने घेराबंदी कर एक नक्सली को पकड़ा है, जिसने अपनी पहचान पोडियम मुक्का (मिलिशिया सदस्य) के रूप में बताई। सभी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button