
RAIPUR BREAKING : बस में लटकती मिली ड्राइवर की लाश, मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका
प्रबंधक संपादक आराधना न्यूज़
DINESH CHOURASIYA
रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी के भाठागांव स्थित बस स्टैंड के पास ड्राइवर की बस के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. ड्राइवर की लाश रस्सी से लटकी हुई मिली है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।












जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के पास उस वक्त हड़कंप मच गया। जब संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की बस में लटकी हुई लाश मिली. नरेश ट्रैवल्स के बस में ड्राइवर की लाश मिली है. पुलिस ने ड्राइवर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस ड्राइवर के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर उसकी लाश लटकाई गई है. प्रथम दृष्टिया से आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का खुलासा होगा. फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से तफ्तीश कर रही है।







