देश-विदेश

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 25 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले (Khargone) में शुक्रवार को एक यात्री बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना भगवानपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां यात्रियों से भरी बस चाचरिया से खरगोन की ओर जा रही थी। इस दौरान धूलकोट के समीप अचानक खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस के अंदर सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।

घटना की सूचना पर आसपास के लोगों पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से भगवानपुरा अस्पताल पहुंचा गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button