
देश-विदेश
होली पर डबल मर्डर, दामाद ने की सास- ससुर की हत्या
मंडला: खुशियों और रंगों के त्योहार होली के बीच मध्यप्रदेश के मंडला जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपने सास- ससुर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दामाद का अपने ससुर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि वह अपने ससुर को डंडे से पीटने लगा। चीख-पुकार सुन सास बीच-बचाव करने दोनों को डंडे से इतना पीटा की उनकी मौत हो गई













