छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री लखमा ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?

छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री लखमा ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा?
लखमा ने कहा कि बस्तर में शराबबंदी का सवाल नहीं है, छत्तीसगढ़ में शराबबंदी होगी या नहीं, पूर्ण शराबबंदी होगी या नहीं? ये कहना अभी जल्दबाजी होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर और प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। लखमा ने कहा है कि शराबबंदी का अध्ययन कर रही टीम बिहार से लौटकर मिजोरम जायेगी। उसके बाद रिपोर्ट फिर कमेटी के पास रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शराबबंदी को लेकर गंभीर नहीं है, भाजपा सिर्फ झूठ बोलने में माहिर है, इसलिए बैठक में नहीं आते। कमेटी में मेंबर नहीं भेजते।

लखमा ने कहा कि बस्तर में शराबबंदी का सवाल नहीं है, छत्तीसगढ़ में शराबबंदी होगी या नहीं, पूर्ण शराबबंदी होगी या नहीं? ये कहना अभी जल्दबाजी होगी

 

वहीं भाजपा नेता सोहन पोटाई के निधन पर शोक जताते हुए कवासी लखमा ने उन्हे श्रद्धांजलि दी, लखमा ने कहा कि वो कभी हारे नहीं, हमारे आदिवासियों के लिए लड़ने वाले नेता नहीं रहे, आदिवासी समाज के लिए बड़ी क्षति है। शोक संतप्त परिवार को ईश्वर शक्ति दे। लखमा ने कहा कि बीजेपी से चार बार वो चुनाव लड़े, लगातार चुनाव जीते, उन्होंने अरविंद नेताम को हराया, लगातार जीते लेकिन फिर भी भाजपा ने उनकी टिकट काट दी, हमारे बीच नहीं होने से आदिवासी को बड़ी क्षति हुई है।

 

Related Articles

Back to top button