CRIME

DURG BREAKING : गाय के साथ कर रहे थे अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया गिरफ्तार

by Dinesh chourasiya
मामले की संवेदनशीलता व गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा गंभीर धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

DURG. दुर्ग से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। बीती रात यहां चार लोग मिलकर एक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने फ़ौरन मौके पर पहुंचकर, गाय को रेस्क्यू करने के साथ घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

मामला दुर्ग जिले के भट्ठी थाना क्षेत्र का है। यहां सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास बीती रात 4 युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कार्य कर रहे थे। जिसमे से दो आरोपी नाबालिग हैं। तो वहीं इस कृत्य में दो बालिग़ आरोपी मिलन चौक छावनी निवासी 20 वर्षीय सतीश चंद्र दास और गाँधी चौक कैम्प-2 निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद साहिल भी शामिल था।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुँच गई। इसके बाद गाय को रेस्क्यू कर लिया गया और सभी आरोपियों को घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया गया है।

 

मामले की संवेदनशीलता व गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा गंभीर धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात भारतीय दण्ड संहिता की धारा 377 व 34 की धाराओं के अपराध क़ायम कर गिरफ़्तार आरोपियों को आवश्यक क़ानूनी औपचारिकता पूरी कर रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button