Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जनप्रतिनिधियों से लेकर छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने लगाई दौड़

राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान का सामूहिक गायन, जल संरक्षण और नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।

स्वतंत्रता दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, संजारी क्लब एवं विश्राम भवन की ओर होते हुए पुनः सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान पहुंची, जहां दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इससे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना और मजबूत हुई।

 

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में आए काम

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने युवाओं को राष्ट्र की ऊर्जा बताते हुए कहा कि युवाओं की शक्ति का उपयोग समाज और देश के नवनिर्माण में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने नशापान से दूर रहने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।

 

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने युवाओं से नशामुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। उन्होंने समाज, परिवार और मित्रों को भी नशे से दूर रखने के साथ स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लेने की अपील की।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button