Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट से कॉपर स्क्रैप चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 160 किलो कॉपर वायर जप्त

By Dinesh chourasiya

दिनांक 12.08.2026 की रात्रि भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कॉपर वायर चोरी की घटना में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सामग्री बरामद की।

दिनांक 13.08.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12 के पास कोक ओवन क्षेत्र में गैलरी से लगभग 160 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है, चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ टीम द्वारा चोरी के सामान सहित आरोपी लोकराम ध्रुव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य साथियों के साथ प्लांट की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर स्क्रैप चोरी करना बताया गया। सीआईएसएफ की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोरातराई में दबिश देकर आरोपी घनश्याम मण्डावी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर कीमती लगभग 40,000 रुपये एवं एक नग स्मार्ट मोबाइल फोन कीमती लगभग 7,000 रुपये, कुल जुमला कीमती 47,000 रुपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

 

आरोपी का नाम

1. लोकराम ध्रुव, उम्र 36 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. घनश्याम मण्डावी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बाजार चौक, देवांगन पारा, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

जप्त

1. 160 किलो कॉपर वायर, कीमती लगभग 40,000 रुपये।
2. 01 नग स्मार्ट मोबाइल फोन, कीमती लगभग 7,000 रुपये।

Related Articles

Back to top button