











पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल* के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लापरवाहीपूर्वक, तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आम नागरिक से शिकायत प्राप्त हुई कि सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर दो युवक मोटरसाइकिल से स्टंट करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविक सेंटर यातायात जोन प्रभारी द्वारा CCTV तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर दोनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹12,000 का चालान किया गया।
बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। दोनों के पालकों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई तथा हिदायत दी गई कि बिना लाइसेंस बच्चों को वाहन न दें और सड़क पर तेज रफ्तार एवं स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रखें। साथ ही, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला परिवहन अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है।





