Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

भाजपा युवा मोर्चा ने विधायक कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ किया प्रदर्शन, धमकी देने के आरोप पर फूंका पुतला

सिकोसा में पुतला दहन कर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

सिकोसा। 06 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी मंडल सिकोसा में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में विधायक कुंवर सिंह निषाद के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक पर फोन कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों अथवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को इस प्रकार की धमकियां मिलती हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच कराने तथा कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button