Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयअपराधछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

गुंडरदेही में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे

दशगात्र कार्यक्रम में गया था परिवार, सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

गुंडरदेही।28 जुलाई 2026 बालोद जिले के गुंडरदेही नगर में रविवार को चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। साहू सदन के पीछे स्थित कंचन डहरे के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार ग्राम रूदा में आयोजित पारिवारिक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार घर में ताला लगाकर कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद तत्काल गुंडरदेही पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। नगरवासियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी लाखों रुपये की बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button