Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने बालोद से रवाना हुआ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू के नेतृत्व में नेता व कार्यकर्ता भिलाई पहुंचे, कृष्णकांत पवार और नरेंद्र सोनवानी ने किया रवाना

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। 28 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहर मंडल बालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भिलाई में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू के नेतृत्व में बालोद से रवाना हुए।

इस अवसर पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार एवं भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जन सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ समन्वय भी मजबूत होता है।

शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि सम्मेलन में संगठन की भावी रणनीति, सामाजिक समरसता, जनसंपर्क और संगठन विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बालोद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं और सम्मेलन से प्राप्त मार्गदर्शन का लाभ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में मिलेगा।

रवाना होने के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button