
स्मार्ट मीटर पर जनता को गुमराह न करे कांग्रेस, योजना का निर्णय भूपेश सरकार ने लिया था: चेमन देशमुख
भाजपा जिला अध्यक्ष बोले— वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार ने लिया था स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला, अब विरोध कर रही है भ्रम की राजनीति
अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)
बालोद – 02 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष चेमन देशमुख ने स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर कांग्रेस के पूर्ववर्ती सरकार के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की पूर्व की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय वर्ष 2022 में सरकार के कार्यकाल के दौरान लिया गया था। केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत जुलाई 2022 में इसकी डीपीआर मंजूर हुई और सितंबर 2022 में इसके टेंडर जारी किए गए थे।योजना से जुड़े मुख्य बिंदुनिर्णय का वर्ष: 2022 (कांग्रेस शासनकाल)क्रियान्वन की शुरुआत हुई थी : फरवरी 2024 (वर्तमान में इसी पुरानी निविदा और कार्यादेश के आधार पर काम जारी है जिसमे राज्य के लगभग 55 लाख बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाना हैँ एक तरफ मीटर लगाने का निर्णय लेने वाले कांग्रेस सरकार थी वहीं अब इसका विरोध भी जनता को गुमराह करने कांग्रेस के मित्र सड़को पर उतर रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं राज्य की जनता को भी यह निर्णय मालुम होना चाहिए की मीटर लगाने का निर्णय पूर्व की भूपेश बघेल सरकार के समय लिया गया था









