
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया हौसला
सेनानी मोनिका ठाकुर, एडीएम चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 15 अगस्त 2026। जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी, धनोरा की सेनानी श्रीमती मोनिका ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम डौंडीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर, तहसीलदार बालोद सुश्री संध्या नामदेव, तहसीलदार डौंडी श्री देवेंद्र नेताम सहित जिले के अनेक अधिकारी-कर्मचारियों को उनके विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का बढ़ाया मनोबल
स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किए जाने से उनका मनोबल बढ़ा। सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।
यह सम्मान उन अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सार्वजनिक सराहना का अवसर बना, जिन्होंने अपने-अपने विभागों में जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया।









