Uncategorized

भिलाई के चंद्रा मौर्या टॉकीज के पास राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,  आरोपी के कब्जे से  छीना गया Realme कंपनी का मोबाइल फोन 

By Dinesh chourasiya

दिनांक 12.08.2026 की रात्रि लगभग 09:40 बजे प्रार्थी सिद्धार्थ खोब्रागड़े, जो धमधा नाका दुर्ग के पास चश्मे की दुकान लगाते हैं, कैम्प-01 स्थित अपने घर से खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकले थे। टहलते हुए चंद्रा मौर्या तिराहा के समीप सर्विस रोड पर ओम साईं राम बंगले के पास पहुंचे, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया तथा गला दबाने का प्रयास किया। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने बलपूर्वक उनके हाथ से Realme कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के संबंध में प्रार्थी द्वारा दिनांक 13.08.2026 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा घटना की विवेचना करते हुए आरोपी की तलाश एवं पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 15.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बी.एम. शाह अस्पताल के पास रामनगर मार्केट में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन नेताम बताया तथा घटना में प्रार्थी से Realme मोबाइल फोन छीनना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की पहचान प्रार्थी के मोबाइल के रूप में होने पर उसे विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रचलित अपराध में वैधानिक कार्रवाई करते हुए दिनांक 15.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

आरोपी का नाम

1. अर्जुन नेताम, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैम्प-01, शास्त्री चौक, बी.एम. शाह अस्पताल के पास, मानिक होटल वाली गली, थाना छावनी, जिला-दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. Realme कंपनी का 01 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹6,000।

 

Related Articles

Back to top button