दुर्ग भिलाई के ऑटो में QR कोड लगाने की प्रक्रिया का शुभारंभ, एक सप्ताह में शत-प्रतिशत ऑटो का होगा रजिस्ट्रेशन पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा में QR कोड लगाने की प्रक्रिया के तहत ऑटो रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक ऑटो को QR कोड उपलब्ध कराया जाएगा
By Dinesh chourasiya

▪️ *ऑटो चालक एवं वाहन से संबंधित आवश्यक जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी।किसी भी घटना अथवा आपात स्थिति में पुलिस को ऑटो एवं चालक की पहचान करने में सहायता मिलेगी।*







▪️ *उक्त कार्यक्रम के दौरान जनहित फाउंडेशन के ऋषभ सोनी एवं लॉयन्स क्लब के अधिकारी गण उपस्थिति रहे।*
आज दिनांक को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 में *उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* द्वारा ऑटो / ई रिक्शा में QR लगाने की प्रकिया का शुभआरंभ किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा कहा गया कि दुर्ग जिला ऑटो को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप से रजिस्टर करने वाला छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला बनेगा। QR कोड के माध्यम से ऑटो एवं चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी, जिससे किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई एवं पहचान में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया ऑटो चालकों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है। सभी ऑटो चालक आवश्यक रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी 01 सप्ताह के भीतर जिले के सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।







