Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल लाटाबोड़ में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार और हेल्पलाइन 1098 के प्रति किया गया जागरूक

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 23 जुलाई 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में आज शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटाबोड़ में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया से बच्चों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री फतेराम कोसरिया, व्याख्यातागणों सहित जिला बाल संरक्षण इकाई, मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मिशन शक्ति के समन्वयक, परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आउटरीच वर्कर उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री चमन लाल सिन्हा द्वारा किया गया। इस जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button