
प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
बालोद थाना पहुंचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
दिनांक: 23 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता युवा मोर्चा, शहर मंडल बालोद के अध्यक्ष राहुल सोनी के नेतृत्व में आज थाना प्रभारी, बालोद को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि इंस्टाग्राम आईडी “sunny_jaiswal” से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबंध में कथित रूप से अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणी की गई, जिससे करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
भाजयुमो ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर देश के संवैधानिक पदों एवं जनभावनाओं का अपमान करने का प्रयास न करे।
इस अवसर पर जिसमे मुख्यरूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला,भाजयुमो जिला पदाधिकारी सौरभ जैन,प्रवीण सारडा,अभिन्न यादव,रजत जैन,आशुतोष कौशिक,जीत यादव,राहुल साहू,जागेश्वर ढीमर,भाजयुमो महामंत्री कमल बजाज,तुषार ढीमर,भाजयुमो उपाध्यक्ष मनीष माधवानी,यश जैन सहित अंश योगी,पवन यादव,वैभव राखेचा,नमन साहू,पुष्कर देशमुख,हर्षित यादव एवं युवामोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।







