Uncategorized

बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर आम नागरिकों को परेशान किया    5,000 का चालान का चालान साथ में modified silencer जब्त 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत थाना उतई क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MT 5272 के चालक द्वारा अपने बुलेट वाहन में प्रतिबंधित मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज उत्पन्न कर आम नागरिकों को असुविधा एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने की जानकारी प्राप्त हुई।

सूचना के सत्यापन उपरांत थाना उतई पुलिस द्वारा वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184A(4) के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5,000 का चालान किया गया। साथ ही भविष्य में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने एवं मानक साइलेंसर का ही उपयोग करने हेतु आवश्यक समझाइश दी गई।

घटना स्थल :
थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग

अनावेदक का नाम :
यश कुमार मंडावी, उम्र 22 वर्ष, निवासी रिसाली, भिलाई, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

वैधानिक कार्यवाही :
इस्तगासा क्रमांक – 1215/2026
धारा – 184A(4), मोटर वाहन अधिनियम

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना उतई पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन में प्रतिबंधित मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। ध्वनि प्रदूषण फैलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

—0000—

Related Articles

Back to top button