Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयअपराधछत्तीसगढ़राज्य
Trending

32 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, गुण्डरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोटरसाइकिल से बिक्री के लिए शराब ले जा रहा था आरोपी, 32 पौवा देशी शराब और वाहन जब्त

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 12 अगस्त 2026। अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुण्डरदेही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 2,560 रुपये है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

 

पुलिस को 12 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 S 2255 से अधिक मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खप्परवाड़ा चौक के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

 

मौके पर पुलिस ने रेमन चंद्राकर पिता शंकर चंद्राकर, उम्र 47 वर्ष, निवासी अण्डा, थाना एवं जिला दुर्ग को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 पौवा रोमियो देशी मदिरा प्लेन, 16 पौवा शेरा देशी मदिरा मसाला और 05 पौवा शोले मसाला शराब बरामद हुई। कुल 32 पौवा शराब की कीमत 2,560 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 S 2255 भी जब्त की गई।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

 

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक आत्माराम धनेलिया, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

जब्त सामग्री

 

– 11 पौवा रोमियो देशी मदिरा प्लेन

– 16 पौवा शेरा देशी मदिरा मसाला

– 05 पौवा शोले मसाला शराब

– कुल 32 पौवा देशी शराब, कीमत लगभग ₹2,560

– शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 S 2255

 

 

 

Related Articles

Back to top button