छत्तीसगढ़

25 स्थानों से हटाए गए अवैध कब्जे, होर्डिंग एवं पोस्टर की भी बनाई गई जब्ती, वैशाली नगर के इंदिरा चौक में हुई कार्रवाई

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर में 25 अवैध कब्जे को हटाया गया। इसके साथ ही यातायात को बाधित करने वाले होर्डिंग और पोस्टर की जब्ती भी बनाई गई। भिलाई निगम क्षेत्र में इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इंदिरा चौक रामनगर में सड़क, नाली को प्रभावित करने वाले अतिरिक्त निर्माण तथा कब्जे को हटाने की कार्रवाई भिलाई निगम ने की है। सामानों को बढ़ाकर अतिरिक्त रूप से व्यवसाय करने वाले लोगों को समझाइश देते हुए उनके सामग्रियों को भीतर करवाया गया।

ऐसे प्रचारक सामग्री जो बाधा बन रहे थे उन्हें भी हटाया गया। अतिरिक्त रूप से लगाए गए शेड को भी तोड़ने की कार्यवाही निगम ने की है। अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। गौरतलब है कि अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग तथा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश निगमायुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में भिलाई निगम क्षेत्र में इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर आज सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी ने वैशाली नगर क्षेत्र के कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button