Uncategorized

प्रेमिका को जान से मारने के इरादे से घूम रहा युवक चाकू सहित गिरफ्तार

उत्तराखंड :  उत्तराखंड की प्रतापपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चाकू सहित घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने प्रतापपुर मार्केट में गुरुद्वारा के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया इसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह प्रताप पुर की रहने वाली एक युवती से पिछले वर्ष से प्रेम करता है औरउससे उसकी जान पहचान है और अब कुछ दिनों से वह युवती उससे बात नही कर रही है।

इसी बात से नाराज़ होकर युवक ने उसे जान से मारने का इरादा कर लिया और उसी की तलाश में वह उसके घर की ओर जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि इससे पहले भी 27 फरवरी को युवक उस युवती को मारने की नीयत से उसके घर गया था लेकिन घर में लोगों के मौजूद होने से वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ । पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम राशिद पुत्र आरिफ निवासी पूरब वाला मोहल्ला फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा बताया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button