छत्तीसगढ़

CG में ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत,फाटक में गेट मैन का करता था काम 

By Dinesh chourasiya

 

CG सक्ती जिले में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने जब रेलवे कर्मचारी का शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हादसा कैसे हुआ है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार निवासी जेठू राम रेलवे में गेट कीपर का काम करता है। वह सुबह करीब 5 बजे अपने घर से रेलवे फाटक जाने के लिए निकला था। थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों को रेलवे ट्रैक पर एक शव दिखाई दिया।

शव की पहचान रेलवे कर्मचारी के रूप में हुई

इसके बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पूछताछ करने पर शव की पहचान रेलवे कर्मचारी जेठू राम के रूप में हुई।

हादसा कैसे हुआ किसी को नहीं पता

फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हादसा कैसे हुआ है। रेलवे पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। रेलवे पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button