छत्तीसगढ़शिक्षा-नौकरी

BSF में कांस्टेबल पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

BSF Constable Recruitment : जो अभ्यर्थी अर्धसैनिक बलों (Paramilitary forces) में जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) (बीएसएफ) (BSF) ने कुक, टेलर, बारबर सहित कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (Constable Tradesman) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पुरुष और महिला अभ्यर्थी 1284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BSF Constable Recruitment : जो अभ्यर्थी अर्धसैनिक बलों (Paramilitary forces) में जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) (बीएसएफ) (BSF) ने कुक, टेलर, बारबर सहित कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (Constable Tradesman) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पुरुष और महिला अभ्यर्थी 1284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें से पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए क्रमश: 1220 और 64 पद हैं। पदों की संख्या को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

पात्रता मापदंड

आवेदन मिलने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष उत्तीर्ण कर रखी हो। संबंधित ट्रेड में कुशल होना चाहिए। बहु-कुशल अभ्यर्थियों को प्रमुखता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

पे मैट्रिक्स

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 पे मैट्रिक्स के तहत वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन के अंदर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button