CRIMEअपराधदेश-विदेश

विदेश यात्रा के नाम पर लाखों रूपए की ठगी… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। विदेश यात्रा में टिकट और अन्य सुविधा मुहैया कराने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी विरेश प्रताप सिंह तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। आरोपी द्वारा अब तक 4 लाख 86 हजार रूपए ठगी की गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी से फोन पर सोहेल शेख द्वारा संपर्क किया गया और अपनी कम्पनी मे. लेट्स गो के माध्यम से विदेश यात्रा के लिए टिकट की व्यवस्था एवं अन्य सहुलियते कम्पनी के माध्यम से मुहैया कराई जाती है कहा गया। जिस पर प्रार्थी ने अपनी बैंकॉक यात्रा के लिए टिकट और अन्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए कहा। सोहेल शेख ने प्रार्थी को विदेश यात्रा के लिए 1 लाख रूपए खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। प्रार्थी ने बैंकॉक जाने के लिए सोहेल शेख को 1 लाख रूपए आनलाइन भेजा, लेकिन सोहेल शेख ने प्रार्थी को बताया कि पैसे उसके खाते में नहीं पहुंचे है। जिसके बाद प्रार्थी ने पुनः सोहेल शेख के खाते में 1 लाख रूपये ट्रांसफर किया।

जिस पर सोहेल शेख द्वारा प्रार्थी को 1 लाख रूपये की टिकट उपलब्ध कराया गया और शेष 1 लाख रूपये मांगने पर नहीं मिला है कहा गया। जब प्रार्थी द्वारा बैंक स्टेटमेंट सोहेल शेख को दिखाया गया तो पैसा नही दूंगा जो करना है कर लो कहा गया।

इसके बाद प्रार्थी ने सोहेल शेख के संबंध में पता किया तो यह जानकारी मिली कि सोहेल शेख द्वारा अन्य लोगों के साथ भी विदेश यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल 4 लाख 86 हजार रूपए ठगी की गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button