छत्तीसगढ़

शादी के घर में पसरा मातम, अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी गाड़ी, दो की मौके पर मौत, 6 घायल 

शादी के घर में पसरा मातम, अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी गाड़ी, दो की मौके पर मौत, 6 घायल

 

 

 

 

 

अंबिकापुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पलट गयी। घटना बसदेई इलाके के बंजा गांव की बतयी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहूुंचा गया।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सभी घायल को सूरजपुर अस्पताल मेभर्ती कराया गया है। सूरजपुर बारात गयी हुई थी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बसदेई पुलिस चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। दुल्हा पक्ष के घर में लोगों को रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button