CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

बोदरी नगर पंचायत में 14 साल पहले हुए 52 लाख, 82 हजार 633 रुपए के गबन के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में चकरभाठा पुलिस को मिली सफलता

बिलासपुर। चकरभाटा पुलिस को नगरी प्रशासन और विकास बिलासपुर के संयुक्त संचालक आरबी अंजनकर द्वारा 31 मई सन 2009 को चकरभाटा थाने में रिपोर्ट कर सात आरोपियों पर बोदरी नगर पंचायत में 52 लाख 82 हजार ₹633 के गबन का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष बोदरी आरके उपाध्याय चेतन आहूजा प्रीतम सिंह राठौर वीरेंद्र कुमार शर्मा मिथिलेश शर्मा और अरुण झा पर बदनीयति पूर्वक शासकीय राशि के गबन का आरोप सिद्ध पाए जाने पर धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस मामले में चेतन दास आहूजा विक्रम सिंह राठौड़ वीरेंद्र कुमार शर्मा मिथलेश शर्मा और अरुण झा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गबन का एक और आरोपी और तत्कालीन बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष आरके उपाध्याय (राजकुमार उपाध्याय) फरार हो गए थे। इस फरार आरोपी को पुलिस ने आज पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भारतीय मरकाम द्वारा गठित टीम फरार आरोपी की पतासाजी कर रही थी।पुलिस को मुखबिर से फरार आरोपी राजकुमार उपाध्याय के बारे में जानकारी मिली जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजकुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button